फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   छह माह बाद गिरफ्तार हुआ युवती की हत्या का आरोपी

छह माह बाद गिरफ्तार हुआ युवती की हत्या का आरोपी

Sat, 28 Jul 2018 01:57 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 28 Jul 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
छह माह बाद गिरफ्तार हुआ युवती की हत्या का आरोपी
arrest
पीपीगंज(गोरखपुर)। पीपीगंज पुलिस ने युवती की हत्या के एक आरोपी को आखिरकार छह माह बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे शुक्रवार को पीपीगंज कस्बे से गिरफ्तार किया। युवक की पहचान तिघरा निवासी रामप्रवेश के रूप में हुई। अभी भी इस घटना के तीन आरोपी फरार हैं। पीपीगंज के तिघरा निवासी रामकरन मौर्य की बेटी शशिकला का 25 मार्च 2015 को अपहरण हो गया था। युवती के पिता ने गांव के ही एक युवक पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया। उसके बाद महराजगंज के नौतनवां में युवती के जलने की सूचना मिली।
विज्ञापन


जब युवती के पिता नौतनवां पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पिता मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो उनकी बेटी का शव पड़ा था। पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद युवती के पिता ने सीएम से शिकायत की। सीएम से शिकायत के बाद तत्कालीन आईजी के निर्देश पर पुलिस ने 22 दिसंबर 2017 को तिघरा निवासी रामप्रवेश, उसके भाई बब्लू, पिता हरिनरायण और मां के खिलाफ हत्या और अपहरण का केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई। शुक्रवार को पुलिस ने एसएसपी की सख्ती के बाद एक आरोपी रामप्रवेश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed