{"_id":"5b3932514f1c1bda6e8baf87","slug":"31530475089-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्बाइन खरीदने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार्बाइन खरीदने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Mon, 02 Jul 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। कारबाइन खरीदकर भाई के घर की छत पर रखवाने में अमरजीत जायसवाल को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। वह पिछले एक महीने से फरार था। पुलिस ने उस पर दस हजार का इनाम घोषित कर रखा था। रविवार को पुलिस लाइंस में एसपी सिटी विनय सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच की स्वॉट और खोराबार पुलिस ने कुसम्ही बाजार निवासी अमरजीत जायसवाल को रामनगर कड़जहां के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अमरजीत ने भाई शेषनाथ जायसवाल को संपत्ति की रंजिश में फंसाने के लिए 23 मई को उसके घर की छत पर कारबाइन रखवाया था। कारबाइन रखवाने में उसकी मदद रक्षवापार निवासी तथा पुलिस के मुखबिर शुभम जायसवाल और शेषनाथ के पड़ोसी जितेंद्र ने की थी। एसपी सिटी ने बताया कि अमरजीत ने शुभम को दस हजार रुपये अपने भाई को फंसाने के लिए दिए थे। शुभम ने बिहार से 75 हजार रुपये में कारबाइन खरीद कर जितेंद्र की सहायता से शेषनाथ के घर की छत पर रख दिया। उसके बाद उसने पुलिस से मुखबिरी कर शेषनाथ को पकड़वा दिया। बाद में पूछताछ के बाद पुलिस ने शेषनाथ को क्लीन चिट दिया और मुखबिर शुभम को 26 मई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शुभम के जेल जाने के बाद दूसरे आरोपी जितेंद्र ने अदालत में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शार्प शूटर से भी है संबंध
एसपी सिटी ने बताया कि शुभम मिश्रा और अमरजीत का जिले के एक बड़े शार्प शूटर से संबंध है। शुभम अक्सर उसके संपर्क में रहता था। पुलिस अब इस तरफ भी अपनी जांच कर रही है।
विज्ञापन
एक थानेदार की भूमिका थी संदिग्ध, पुलिस ने बचाया
चर्चा है कि कारबाइन दिलाने में जनपद के एक थानेदार की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी, लेकिन पुलिस ने उसका साथ देते हुए उसे बचा लिया। सूत्र बताते हैं कि शुभम का कई पुलिसकर्मियों से अच्छे संबंध थे। वह उनके लिए मुखबिरी करता था। इसी दम पर वह कुसम्ही बाजार के अधिकांश दुकानदारों को डराकर रकम की वसूली भी करता था।
विज्ञापन