फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Brick stones, eight wounded in flirting

छेड़खानी को लेकर चले ईंट पत्थर, आठ घायल

Sat, 16 Jun 2018 01:18 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 16 Jun 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
Brick stones, eight wounded in flirting
नौसड़ चौकी पर बवाल के बाद पुलिस अधिकारी भी पहुंचे।
खोराबार (गोरखपुर)। महिमाठ गांव में छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। दोनों पक्ष में चले ईंट-पत्थर में आठ लोग घायल हो गए। पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि मुख्य आरोपी फरार है।
विज्ञापन


महिमाठ गांव निवासी एक लड़की प्राइवेट स्कूल में कक्षा आठवीं की छात्रा है। वह रोजाना मिर्जापुर में कोचिंग पढ़ने जाती है। आरोप है कि रास्ते में गांव का ही एक लड़का अक्सर छेड़खानी करता है। उससे परेशान छात्रा ने बृहस्पतिवार को घरवालों को जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके बाद उसके दो भाइयों ने आरोपी के घर जाकर शिकायत की। शुक्रवार की शाम छह बजे के करीब जब दोनों भाई किसी काम से जा रहे थे तभी शोहदों ने उनकी पिटाई कर दी। गांव में मारपीट की खबर पहुंचते ही दूसरे पक्ष के लोग भी एकत्र हो गए। उन्होंने शोहदों को पीट दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाद हो गया। ईंट-पत्थर चलने से आठ लोग जख्मी हो गए। सभी का अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed