{"_id":"5b24168e4f1c1bae6e8b84f8","slug":"31529091726-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी को लेकर चले ईंट पत्थर, आठ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी को लेकर चले ईंट पत्थर, आठ घायल
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 16 Jun 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
नौसड़ चौकी पर बवाल के बाद पुलिस अधिकारी भी पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोराबार (गोरखपुर)। महिमाठ गांव में छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। दोनों पक्ष में चले ईंट-पत्थर में आठ लोग घायल हो गए। पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि मुख्य आरोपी फरार है।
महिमाठ गांव निवासी एक लड़की प्राइवेट स्कूल में कक्षा आठवीं की छात्रा है। वह रोजाना मिर्जापुर में कोचिंग पढ़ने जाती है। आरोप है कि रास्ते में गांव का ही एक लड़का अक्सर छेड़खानी करता है। उससे परेशान छात्रा ने बृहस्पतिवार को घरवालों को जानकारी दी।
इसके बाद उसके दो भाइयों ने आरोपी के घर जाकर शिकायत की। शुक्रवार की शाम छह बजे के करीब जब दोनों भाई किसी काम से जा रहे थे तभी शोहदों ने उनकी पिटाई कर दी। गांव में मारपीट की खबर पहुंचते ही दूसरे पक्ष के लोग भी एकत्र हो गए। उन्होंने शोहदों को पीट दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाद हो गया। ईंट-पत्थर चलने से आठ लोग जख्मी हो गए। सभी का अस्पताल में उपचार कराया गया।