{"_id":"5a2fda3d4f1c1b0d698c180a","slug":"31513085501-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे के लुटेरे गैंग का भंडाफोड़, मुठभेड़ में सात बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे के लुटेरे गैंग का भंडाफोड़, मुठभेड़ में सात बदमाश गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 12 Dec 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
अरेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने मुठभेड़ में हाइवे पर मोबाइल फोन, नकदी लूटने वाले गिरोह के के सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सोमवार की रात खोराबार और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने बड़गो रोड पर स्थित एक मकान में छापा मारकर इनको दबोचा। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इन्हें गिरफ्त में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने हाइवे पर लूट की कई घटनाओं में शामिल होना कबूल किया है।
हाइवे पर लूट की घटनाएं होने पर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बदमाशों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया। पुलिस आजादनगर और अमुरतानी में बदमाशों की तलाश में पहुंची थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि बड़गो रोड निवासी सागर गौड़ के मकान में बदमाश छिपे हैं। पुलिस टीम मकान पर पहुंची और घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस जवाबी कार्रवाई करते हुए सात बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस को आरोपियों के पास से लूट के 16 मोबाइल फोन, 303 बोर का तमंचा, एक कारतूस, 12 बोर का एक तमंचा, कारतूस, खोखा, सोने की एक चेन, छह बाइक बरामद की।
पकड़े गए बदमाशों की पहचान खोराबार के पथरा निवासी अमित दुबे, बड़गो निवासी अभिषेक उर्फ निक्की दुबे, बृजेश यादव, सागर, अमरूद मंडी निवासी राजकुमार निषाद, राजघाट के मिर्जापुर रहमत अली निवासी दीपक शर्मा और साहिल के रूप में हुई है। बदमाशों के खिलाफ हत्या की कोशिश, लूट, मारपीट, जानमाल की धमकी, आर्म्स एक्ट के धाराओं में केस दर्ज किया गया है।