फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पत्नी का हत्यारा राणा सिंह गिरफ्तार

पत्नी का हत्यारा राणा सिंह गिरफ्तार

Sat, 28 Oct 2017 08:45 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
पत्नी का हत्यारा राणा सिंह गिरफ्तार
arrest - फोटो : demo pic
गगहा। गौरपार गांव में लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी कंचन सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी पति राणा प्रताप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हत्या में प्रयुक्त पिस्टल की तलाश में जुटी है। घटना में बेटा साकेत सिंह भी घायल हो गया था। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


इलाके के गौरपार गांव निवासी राणा प्रताप सिंह मुंबई की सिक्योरिटी कंपनी में काम करते थे। दिवाली के समय उन्हें कंपनी ने निकाल दिया। इसके बाद राणा गांव में रह रहे थे। 20 अक्टूबर की रात 11 बजे वह शराब के नशे में घर पहुंचे। आरोप है कि इस पर साफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाले बड़े बेटे साकेत सिंह से विवाद हो गया। इसके बाद राणा ने लाइसेंसी पिस्टल से बेटे को गोली मारी दी। बेटे को गोली लगते ही कंचन उस ओर दौड़ पड़ी। इसी बीच राणा ने एक और फायर बेटे पर किया लेकिन गोली पत्नी कंचन को जा लगी, जिससे मौके पर कंचन की मौत हो गई। जबकि गंभीर हालत में साकेत को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, फरार राणा सिंह के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कर तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन


भाई की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस
मृतका के भाई संतोष कुमार सिंह कमांडो हैं। वे गृह मंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में तैनात हैं। उन्होंने गिरफ्तारी नहीं होने की शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। शनिवार की रात गगहा पुलिस ने आरोपी राणा प्रताप सिंह को गांव के बाहर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed