फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   माफिया सुधीर से सांठगांठ में दो रेलकर्मी गिरफ्तार

माफिया सुधीर से सांठगांठ में दो रेलकर्मी गिरफ्तार

Sat, 12 Aug 2017 07:27 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
माफिया सुधीर से सांठगांठ में दो रेलकर्मी गिरफ्तार

विज्ञापन
गोरखपुर।
पिपरौली से सपा ब्लॉक प्रमुख माफिया सुधीर सिंह से सांठगांठ कर टेंडर में खेल करने वाले दो रेल कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ रंगदारी, धमकी, सरकारी कार्य में बांधा के साथ ही साजिश करने समेत कई गंभीर धाराओं में कैंट पुलिस ने केस दर्ज किया। शनिवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया। उधर, पुलिस ने रेलवे जीएम को कर्मचारियों के भूमिका की विस्तृत रिपोर्ट भी भेजी है ताकि विभागीय कार्रवाई भी हो सके।
बृहस्पतिवार को रेलवे के बीजी ऑफिस में पटना की आनंद फर्म से एक शख्स एफडीआर और कागजात जमा करने को आए थे। इस दौरान कर्मचारियों ने उनका एफडीआर जमा करने की जगह तरह-तरह के कारण बताते रहे और फिर सुधीर सिंह को इसकी जानकारी दे दी। माफिया ने गुर्गों के साथ उसके कागजात फाड़ दिए थे और फिर जान से मारने की धमकी दी थी। कैंट पुलिस शिकायत के आधार पर जांच शुरू की और फिर सुधीर व उसके बारह गुर्गों को अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि ठेकेदार रमेश जायसवाल के लिए सुधीर टेंडर मैनेज करने आए थे और बीजी आफिस में तैनात मनीष श्रीवास्तव व अजय कुमार वर्मा ने सुधीर की मदद की थी। पुलिस ने दोनों कर्मचारियों की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ 7सीएलए की भी कार्रवाई की है।
विज्ञापन

...
कई और कर्मचारी भी जांच के दायरे में
पुलिस की जांच के दायरे में एक रिटायर कर्मचारी समेत कई कर्मचारी आए हैं। पुलिस उनके भूमिका की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी का कहना है कि पूरे मामले से जुड़े सभी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। दोषी बचने नहीं पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed