{"_id":"597b4eca4f1c1b445f8b488d","slug":"31501253322-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की ठोकर से दुकानदार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की ठोकर से दुकानदार की मौत
Updated Fri, 28 Jul 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंपियरगंज। सोनौली रोड के बजहा मोड़ के पास कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो दुकानदार घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के दौरान बाइक सवार दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली।
कैंपियरगंज इलाके के बजहा गांव निवासी महेंद्र साहनी (37) पुत्र फेकन की महावनखोर चौराहे पर दुकान है। बगल में महावनखोर के वेदप्रकाश मिश्र (38) की भी दुकान है। शुक्रवार को दोनों बाइक से बजहा गांव की तरफ जा रहे थे। बजहा मोड़ पर सामने से आ रही कार से उनकी टक्कर हो गई। सिर पर चोट लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां महेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कार के बारे में पड़ताल कर रही है। वेदप्रकाश का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।