फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बदमाश पर 25 हजार का इनाम, दरोगा और सिपाही के खिलाफ केस दर्ज

मेडिकल कॉलेज से फरार बदमाश पर 25 हजार का इनाम

Tue, 21 Aug 2018 01:52 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 21 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
बदमाश पर 25 हजार का इनाम, दरोगा और सिपाही के खिलाफ केस दर्ज
arrest
गोरखपुर। देवरिया के भाटपारानी से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार और इलाज के दौरान बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से फरार बदमाश शाका पांडेय पर सोमवार को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। साथ ही बदमाश को इलाज के लिए गोरखपुर लाने वाले दरोगा तसरीक अहमद और तीन सिपाहियों त्रिवेंद्र चौधरी, मनीष रौनियार और रवि सिंह के खिलाफ गुलरिहा थाने में केस दर्ज किया गया। दरोगा और सिपाहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। देवरिया के भाटपारानी में 17 अगस्त को वाहन चेकिंग चल रही थी। उसी दौरान बरहज के मिर्जापुर निवासी शाका पांडेय बाइक से पहुंचा।
विज्ञापन


सिपाही अखिलेश यादव ने रोकने की कोशिश की तो बदमाश ने फायर किया। गोली सिपाही को लगी। इसके बाद शाका पांडेय भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। बदमाश को भी गोली लगी। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाश को पुलिस ने गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बदमाश के ऑपरेशन की तैयारी चल ही रही थी कि वह रविवार की देर रात वह भाग निकला। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो खलबली मच गई। गोरखपुर के एसएसपी शलभ माथुर ने बदमाश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। दूसरी तरफ भाटपारानी के थाना प्रभारी रविंद्र कुमार की तहरीर पर बदमाश को गोरखपुर ले आने वाले दरोगा और सिपाहियों पर लापरवाही सहित अन्य आरोपों में केस दर्ज किया गया है। एसएसपी शलभ माथुर का कहना है कि लापरवाही बरतने वाले दरोगा और सिपाही को गुलरिहा पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है। फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। जरूरत पड़ी तो इनाम की रकम बढ़ाने की सिफारिश की जाएगी।
विज्ञापन

हथकड़ी खोलना भारी पड़ा

गोली लगने से घायल बदमाश शाका पांडेय की हथकड़ी खोलना पुलिस को भारी पड़ा है। गुलरिहा पुलिस के मुताबिक बदमाश का ऑपेरशन होना था। इसी चक्कर में दरोगा ने हथकड़ी खोलने का निर्देश दिया। दरोगा और सिपाहियों ने लापरवाही बरती तो बदमाश भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन की तैयारी चल रही थी, तभी बदमाश भाग निकला। गोली उसके शरीर में है। यदि समय से गोली नहीं निकली तो घाव से संक्रमण बढ़ जाएगा।
डॉ. अशोक यादव, अध्यक्ष सर्जरी डिपार्टमेंट, बीआरडी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed