{"_id":"5a53792a4f1c1b3f428b4963","slug":"21515419946-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या का आरोपी जेल गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की हत्या का आरोपी जेल गया
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Mon, 08 Jan 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी की हत्या के आरोपी को चिलुआताल पुलिस ने जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या किए जाने की बात बताई। हत्या में नामजद दो अन्य आरोपियों की भूमिका से पुलिस इन्कार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चिलुआताल के करीमनगर में चुन्नी कन्नौजिया पत्नी नंदिनी के साथ भाई के मकान में रहने आया था। दोनों के बीच आए दिन विवाद हो रहा था। पांच जनवरी की सुबह नंदिनी और चुन्नी के बीच मारपीट हो गई। गुस्से में आकर चुन्नी ने पत्नी नंदिनी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घरवालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। नंदिनी के पिता चंद्रेश ने दामाद चुन्नी के साथ उसके भाई और भाभी पर भी हत्या का केस दर्ज कराया था।
रविवार को पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि आवेश में आकर उसने पत्नी की हत्या की थी। एसओ ने कहा कि घटना के दौरान घर पर पति और पत्नी थे। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन