फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बैंक में रकम जमा करने गया था युवक, कागज की गड्डी थमाकर एक लाख रुपये ले गए जालसाज

बैंक में रकम जमा करने गया था युवक, कागज की गड्डी थमाकर एक लाख रुपये ले गए जालसाज

Wed, 27 Dec 2017 09:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 27 Dec 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
बैंक में रकम जमा करने गया था युवक, कागज की गड्डी थमाकर एक लाख रुपये ले गए जालसाज
जालसाजी का शिकार युवक मुर्तजा। - फोटो : Amar Ujala
सहजनवां में स्टेट बैंक में रकम जमा करने गए युवक को झांसे में लेकर जालसाजों में कागज की गड्डी थमा दी और एक लाख रुपये लेकर फरार हो गए। उधर जालसाजी के शिकार युवक की ओर से लूट की सूचना देने से पुलिस दिन भर परेशान रही। बाद में सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ करने से पता चला कि युवक लूट नहीं बल्कि जालसाजी का शिकार हुआ है। पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसकी जेब से कागज की गड्डी मिल गई। इसके बाद उसने सही घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


बंगाल के नारायणपुर निवासी मुर्तुजा गीडा सेक्टर-23 स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरों का मेठ है। वह बुधवार को सुबह ग्यारह बजे के करीब एसबीआई शाखा में एक लाख रुपये जमा करने गया था। बैंक में सर्वर डाउन होने की वजह से इंतजार में बैठा था। इसी दौरान दो युवक आए और रकम दोगुना करने का झांसा देकर उसके पास रखा एक लाख रुपया ले लिया और रुमाल में बंधी कागज की गड्डी थमा दी।
विज्ञापन


मुर्तजा ने रुमाल खोलकर रकम देखनी चाही तो जालसाजों ने उसे अनहोनी का डर दिखाकर घर में रकम देखने और गिनने को कहा। बैंक के पास ही किराए का मकान लेकर रहने वाला मुर्तुजा ने घर जाकर रुमाल खोला, तो उसमें कागज की गड्डी मिली। इसके बाद थाने वह थाने पहुंचा और और पुलिस को लूट की कहानी सुना दी। एसओ सहजनवां रामज्ञा ने बताया कि जालसाजी हुई थी जिसे युवक ने लूट बताया था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed