{"_id":"59b1a5d64f1c1bf77f8b4df2","slug":"21504814550-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो स्नेचरों को व्यापारियों के साथ भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो स्नेचरों को व्यापारियों के साथ भेजा जेल
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
गोरखनाथ इलाके में चेन स्नेचिंग करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने चार घटनाओं का पर्दाफाश किया। इनकी निशानदेही से लूटी गई चार सोने की चेन भी बरामद की गई है। पुलिस ने इस मामले में दो स्वर्ण व्यापारियों को भी मुल्जिम बनाया है। इन्हीं व्यापारियों ने लूटी गई चेन आधे दाम पर खरीदी थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने बदमाशों और दोनों स्वर्ण व्यवसायियों को जेल भेज दिया।
एसपी सिटी विनय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर घटनाओं का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी, इस दौरान गोरखनाथ थानेदार को स्प्रिंगर तिराहे के पास मुखबिर ने दो संदिग्धों की सूचना दी। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने पर लुटेरे भागने की कोशिश करने लगे, मगर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में बदमाशों ने चार घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की और लूटी गई चेन के बारे में भी जानकारी दी। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने सोने की चार चेन बरामद की। पकड़े गए लुटेरों की पहचान चिलुआताल थाना क्षेत्र के कुसहरा निवासी अभय सिंह, अत्तरासोत निवासी रविंद्र निषाद के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में लूट की चेन खरीदने वाले व्यापारियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए सहजनवां के केशवपुरवार निवासी और हरिओम ज्वेलर्स दुकान के मालिक संजय कुमार वर्मा और गोरखनाथ के सुंदर कटरा निवासी व लक्ष्मी ज्वेलर्स दुकान के मालिक मुरारीलाल को भी जेल भेज दिया है।
........
चौथाई दाम में खरीदते थे लूटी गई महंगी सोने की चेन
लूटी गई महंगी चेन को व्यापारी चौथाई दाम में खरीदते थे। मोटे मुनाफे की फिराक में व्यवसायी लुटेरों के संपर्क में रहते थे।