{"_id":"5943f95f4f1c1b64518b475e","slug":"21497626975-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी लाकअप में हंगामा, सिपाही से हाथापाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कचहरी लाकअप में हंगामा, सिपाही से हाथापाई
Updated Fri, 16 Jun 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर।
दीवानी कचहरी परिसर स्थित पेशी लॉकअप पर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान एक सिपाही और बंदी के बीच हाथापाई हो गई। आरोप है कि बंदी ने इस दौरान सिपाही की वर्दी फाड़ दी। कैंट पुलिस जांच कर रही है। सिपाही ने एसएसपी से भी शिकायत की है।
कोर्ट में पेशी के दौरान बंदियों के घर वाले भी पहुंचते है। अक्सर वह बंदियों को खाने-पीने का सामान देना चाहते है। शुक्रवार को भी एक बंदी को उसके घर वाले बिस्कुट व अन्य सामान देना चाह रहे थे। ड्यूटी पर तैनात सिपाही बोरिक ने जब इसका विरोध किया तो हंगामा हो गया। आरोप है कि साथ में आए अधिवक्ता ने भी बदसलूकी की और फिर बंदी ने हाथापाई शुरू कर दी। आरोप है कि बंदियों ने सिपाही पर हमला कर दिया। वहां मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। कैंट इंस्पेक्टर ओम हरि वाजपेयी ने बताया कि अफसरों को इस मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।