{"_id":"571b9dcb4f1c1b967f8b46c8","slug":"2062-policeman-shifted-to-thana","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने भेजे जाएंगे मौज कर रहे 2062 पुलिसकर्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने भेजे जाएंगे मौज कर रहे 2062 पुलिसकर्मी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 23 Apr 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
एसएसपी, एसपी और सीओ दफ्तर में अब तक मौज कर रहे जोन के 2062 पुलिसकर्मियों को थाने भेज दिया गया है। डीजीपी के निर्देश पर आईजी ने सभी जिलों में मौजूद पुलिस बल की ऑडिट कराई थी, जिसमें कार्यालय में क्षमता से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जानकारी मिली थी। आईजी के निर्देश पर चिह्नित किए गए पुलिसकर्मियों को रिलीव कर उनकी थाने पर पोस्टिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
काफी समय से थानेदार कोर ड्यूटी के लिए सिपाही न होने की शिकायत कर रहे थे। क्राइम मीटिंग में मामला उठने पर आईजी ने इसकी जानकारी डीजीपी को देने के साथ ही व्यवस्था की समीक्षा कराई। जिले में मौजूद पुलिसकर्मियों की तुलना में कोर ड्यूटी (गश्त, बैंक सुरक्षा, नोटिस तामिल कराने का काम) के लिए सिपाहियों के कम होने का मामला सामने आने पर फोर्स की ऑडिट कराई गई, जिसमें पता चला कि मानक की तुलना में एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ आफिस में इंस्पेक्टर, दरोगा, दीवान और सिपाही ज्यादा तैनात हैं।
ऑडिट के आंकड़े जोन के सभी पुलिस कप्तानों को भेजने के साथ ही आईजी ने अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को थाने पर पोस्ट कर कोर ड्यूटी लगाने का निर्देश जारी किया था। निर्देश के क्रम में चिह्नित लोगों की थाने पर पोस्टिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
एक्स्ट्रा फोर्स का विवरण
जिला ------- संख्या
गोरखपुर ------- 309
देवरिया ------- 112
कुशीनगर ------- 198
महराजगंज ------- 191
बस्ती ------- 305
सिद्धार्थनगर ------- 295
संतकबीरनगर ------- 148
गोंडा ------- 168
बहराइच ------- 117
बलरामपुर ------- 177
श्रावस्ती ------- 42
आफिस में जरूरत से ज्यादा पुलिसकर्मियों को थाने पर पोस्ट कर कोर ड्यूटी कराने का निर्देश जोन के सभी पुलिस कप्तान को दिया है। पुलिसकर्मियों के थाने पर तैनाती के बाद गश्त, बैंक ड्यूटी की समस्या खत्म हो जाएगी।
- एचआर शर्मा - आईजी जोन