फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   डॉ. कफील भाई आदिल के साथ भेजे गए जेल

डॉ. कफील भाई आदिल के साथ भेजे गए जेल

Tue, 25 Sep 2018 01:14 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 25 Sep 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
डॉ. कफील भाई आदिल के साथ भेजे गए जेल
कफील खान
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी के बीच बच्चों की मौत के मामले में आरोपी और निलंबित डॉ. कफील तथा उनके भाई आदिल को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया। दोनों पर धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी खाते खोलने का आरोप है। डॉ. कफील पर दर्ज पूर्व के मामले की भी रिपोर्ट तैयार कर उसे लखनऊ भी भेजा गया है। उधर, बहराइच में भी अस्पताल में अशांति फैलाने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कैंट पुलिस ने दो जुलाई 2018 को मुजफ्फर की तहरीर पर दर्ज केस में डॉ. कफील और आदिल की गिरफ्तारी की थी। रविवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। वहां से दोनों जेल भेज दिए गए। उधर, बहराइच के अस्पताल में जाकर डॉ. कफील की ओर से बच्चों की जांच और अधिकारियों को निर्देशित करने के मामले ने भी तूल पकड़ लिया है। अस्पताल के सीएमएस की तहरीर पर बहराइच में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने डॉ. कफील पर दर्ज सभी मुकदमों का विवरण मांगा है। कोतवाली थाने में डॉक्टर कफील पर रेप के आरोप में भी केस दर्ज है। इसके अलावा बीआरडी कांड के भी डॉ. कफील आरोपी हैं। दोनों की विवेचना की पूरी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी गई है।
विज्ञापन

मिलेनियम बैरक में रखे गए दोनों

डॉ. कफील और आदिल को मिलेनियम बैरक में रखा गया है। दोनों से जेल में मिलने उनके सगे संबंधी भी पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टर कफील ने किसी से मुलाकात की इच्छा नहीं जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिमांड पर लेगी बहराइच पुलिस

सीएमएस की तहरीर पर केस दर्ज करने के बाद बहराइच पुलिस ने गोरखपुर पुलिस से कफील की गिरफ्तारी में मदद के लिए संपर्क किया था। तब पता चला कि कफील की गिरफ्तारी हो गई है। अब उनको रिमांड पर पुलिस लेकर बहराइच जाएगी।

डॉ. कफील और आदिल को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। डॉ. कफील पर बहराइच में भी केस दर्ज किया गया है।
शलभ माथुर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed