फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   यूनिवर्सिटी गेट से दो छात्र हिरासत में लिए गए

यूनिवर्सिटी गेट से दो छात्र हिरासत में लिए गए

Tue, 18 Sep 2018 10:17 PM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Tue, 18 Sep 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी गेट से दो छात्र हिरासत में लिए गए
Gorakhpur University
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के खुलते ही चुनाव की मांग के लिए सरगर्मी बढ़ गई। धरना की तैयारी कर रहे दो छात्रों को पुलिस ने यूनिवर्सिटी के मुख्यद्वार से हिरासत में ले लिया। कुछ ही देर में काफी संख्या में प्रत्याशी और समर्थक भी जुट गए। उसके बाद पुलिस ने दोनों छात्रों को आधे घंटे बाद छोड़ दिया। उधर, प्रत्याशियों ने डीएम दफ्तर जाकर प्रदर्शन किया और एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर एहतियात के तौर पर पुलिस और पीएससी की तैनात की गई है। मंगलवार को विश्वविद्यालय के खुलते ही मुख्य द्वार पर अध्यक्ष प्रत्याशी रहे भाष्कर चौधरी और छात्र शिवशंकर गौड़ खड़े होकर बात कर रहे थे। उसी बीच विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज पहुंच गए। दोनों को धरना की तैयारी करने के आरोप में हिरासत में ले लिया। पुलिस का यह भी कहना था कि दोनों किसी केस में आरोपी भी हैं। यह बात परिसर में तेजी से फैल गई और विश्वविद्यालय के आसपास छात्रों का समूह जुटने लगा। विरोध की आशंका देख मुख्य नियंता प्रो. गोपाल प्रसाद के हस्तक्षेप पर दोनों को पुलिस ने छोड़ दिया।
विज्ञापन


उसके बाद सभी प्रत्याशियों और समर्थकों ने पंत पार्क में एकत्र होकर इस बात से डीएम को अवगत कराने का निर्णय लिया। छात्रों का जत्था डीएम दफ्तर पहुंच गया। डीएम के मौजूद न होने पर एसडीएम सदर को मामले की जानकारी दी और ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में राजीव यादव, अनिल दुबे, मयंक राय, भाष्कर चौधरी, प्रणव द्विवेदी, प्रियेश मालवीय, सूरज यादव, नीतिन तिवारी, संजीव त्रिपाठी, पवन, सुधीर यादव, अभिषेक निषाद, विनय यादव, अमित, योगेश प्रताप सिंह, आमिर खान, आर्या यदुवंशी आदि उपस्थित रहे।

कुलपति से भी मिले प्रत्याशी, चुनाव की मांग

गोरखपुर। चुनाव कराने की मांग के लिए अनिल दुबे और राज कुमार गुप्ता ने कुलपति प्रो वीके सिंह से मुलाकात की। छात्रों ने वार्ता के दौरान चुनाव जल्द कराने का अनुरोध किया। हालांकि मामला कोर्ट में होने का हवाला देकर कुलपति ने पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed