फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सुनील सिंह समेत दस आरोपी कोर्ट में पेश, भेजा जेल

सुनील समेत दस आरोपी जेल भेजे गए

Thu, 02 Aug 2018 01:09 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 02 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
सुनील सिंह समेत दस आरोपी कोर्ट में पेश, भेजा जेल
बाबा गिरफ्तार - फोटो : File Photo
गोरखपुर। हियुवा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह समेत दस लोगों को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। अपर सिविल जज फास्ट ट्रैक कोर्ट के विनय कुमार ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। कचहरी में सुनील के समर्थक भारी संख्या में एकत्र थे। इस दौरान हुई नारेबाजी के बीच सुनील ने समर्थकों से कहा कि संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन


हियुवा नेता विवेक सूर्या को धमकी देने के आरोप में आए हियुवा भारत के महानगर संयोजक चंदन विश्वकर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसी के बाद हंगामा बढ़ गया। राष्ट्रीय सुनील सिंह की अगुवाई में तमाम कार्यकर्ता राजघाट थाने पहुंचकर चंदन को छुड़ाने लगे। थाने में धक्कामुक्की और हंगामे के बीच पुलिस ने बल प्रयोग कर कार्यकर्ताओं को खदेड़ा और 11 लोगों पर नामजद केस दर्ज कर दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


बुधवार को कोर्ट में पेशी के दौरान कचहरी में भारी फोर्स तैनात रही। दो एसपी, चार सीओ, चार थानेदार, छह दरोगा, 20 सिपाही, क्राइम ब्रांच, एलआयू के अलावा एक प्लाटून पीएसी भी लगाई गई थी। खुद एसपी सिटी विनय सिंह फोर्स के साथ मौजूद है। दोपहर 2.45 बजे फैमिली कोर्ट की तरफ से सुनील और उनके साथियाें को कचहरी लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसकी-किस मामले में हुई गिरफ्तारी

विवेक को धमकी देने के मामले में चंदन विश्वकर्मा और सुनील सिंह की, पुलिस द्वारा दर्ज कराए गए केस में सुनील सिंह, भूपेंद्र सिंह, अभिनंदन तिवारी, श्रीराम बाबू, कमलेश, चंदन विश्वकर्मा, सुशील कुमार, मनीष पटवा, कुलदीप, राघवेंद्र सिंह की और राजघाट थाने के पास पार्षद के वाहन में तोड़फोड़ के आरोप में सुनील सिंह, चंदन विश्वकर्मा, कमलेश और रामबाबू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed