{"_id":"5af9ea564f1c1bdf408b5711","slug":"201526327894-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक की बोरे में कसी लाश मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता युवक की बोरे में कसी लाश मिली
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 15 May 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेलघाट (गोरखपुर)। राउतपार गांव के पास कुआनो नदी के किनारे युवक की हत्या कर बोरे में कसा शव मिला। बोरे से खून का रिसाव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। आशंका है कि दो दिन से लापता युवक की गला दबाकर हत्या के बाद बोरे में शव को रखा गया था। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बेलघाट थाना क्षेत्र के सोहनाग गांव निवासी केदार शर्मा (22) की भांजी की शादी 12 मई को थी। पिता रमेश शर्मा को बाइक से लेकर वह शादी में जाने के लिए निकला था। धुरियापार के पास पहुंचने पर केदार की बाइक लड़खड़ा रही थी। पिता के मुताबिक वह शराब पीया था। इस वजह से पिता रमेश उतर गए और फिर उन्होंने एक रिश्तेदार को बुलाया। बाइक से आए रिश्तेदार के साथ वह शादी में चले गए। इसी दिन से केदार लापता था और घरवाले उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच सोमवार की सुबह बंधे किनारे नदी के पास बोरे में युवक के शव पाए जाने की सूचना आई। पुलिस ने शव की शिनाख्त की कोशिश की तो उसकी पहचान केदार शर्मा के रूप में हो गई। उसके बाद पुलिस ने घरवालों को घटना की जानकारी दी। केदार का मोबाइल फोन और बाइक गायब है।