फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर भीषण चोरी

पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर भीषण चोरी

Sat, 17 Mar 2018 12:30 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 17 Mar 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर भीषण चोरी
file photo - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम चौकी से चंद कदम की दूरी पर दुकान का ताला तोड़कर चोर 50 हजार नकद और पांच लाख के मोबाइल फोन उठा ले गए। शुक्रवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर सीओ कोतवाली तारकेश्वर पांडेय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस सीसी कैमरे में कैद फुटेज की मदद से चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


दुकान मालिक रजत उर्फ  रानू चंचल के मुताबिक शास्त्री चौक पर उनकी मोबाइल फोन की दुकान है। बृहस्पतिवार को ही उन्होंने करीब पांच लाख रुपये के मोबाइल फोन मंगाए थे। रोज की तरह रात नौ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। शुक्रवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो होश उड़ गए। दुकान में सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर कैश काउंटर में रखे 50 हजार रुपये, लैपटॉप और करीब पांच लाख रुपये का मोबाइल फोन चुरा ले गए। उधर, पुलिस चौकी के पास चोरी की घटना से व्यापारियों में नाराजगी है।
विज्ञापन


शाहपुर के इंद्रप्रस्थपुरम कॉलोनी में वारदात, बच्चे का इलाज कराने गए थे घरवाले
पादरीबाजार में शाहपुर के इंद्रप्रस्थपुरम कॉलोनी में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर आठ हजार रुपये नकद और गहने चुरा ले गए। बच्चे का इलाज कराने गए घरवाले शुक्रवार सुबह पहुंचे तो टूटा ताला देखकर पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। आशुतोष सिंह उत्तराखंड में नौकरी करते हैं। कॉलोनी में स्थित मकान के एक कमरे में महराजगंज जिले के अमड़ा के मार्कंडेय पांडेय किराए पर परिवार के साथ रहते हैं। पेशे से बीमा एजेंट मार्कंडेय के बच्चे की बृहस्पतिवार की रात तबीयत खराब हो गई। वह चौराहे पर डॉक्टर के यहां इलाज कराने परिवार के साथ चले गए। मौका पाकर चोर दरवाजा का ताला तोड़कर घर में घुस गए और चोरी की। इलाज कराने के बाद घरवाले रिश्तेदार सुमन मिश्रा के घर चले गए थे। शुक्रवार की सुबह साढ़े छह बजे घर पहुंचे तो मेन दरवाजे का ताला टूटा और अंदर रखे जेवरात, नकदी, कीमती सामान चोरी हो गया था। यही नहीं, चोर घर में लगे सीसी कैमरे के स्विच को भी निकाल दिए थे, ताकि वारदात रिकॉर्ड न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed