फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   होटल में व्यापारी की हत्या का मामला : कथित पत्नी ने साथ ठहरने से किया इंकार

होटल में व्यापारी की हत्या का मामला : कथित पत्नी ने साथ ठहरने से किया इंकार

Sun, 31 Dec 2017 07:41 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 31 Dec 2017 07:41 PM IST
विज्ञापन
होटल में व्यापारी की हत्या का मामला : कथित पत्नी ने साथ ठहरने से किया इंकार
व्यापारी पीयूष रूंगटा की फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala
गोलघर स्थित होटल प्रेेसीडेंट में देवरिया के व्यवसायी पीयूष रूंगटा की कथित पत्नी अदिति से रविवार को पुलिस ने पूछताछ की। अदिति ने पीयूष के साथ होटल में साथ ठहरने से इंकार किया है। अब पुलिस साथ ठहरे जाने की सूचना वायरल कैसे हुई, इसकी जांच शुरू कर दी है। कॉल डिटेल, होटल के सीसी टीवी फुटेज को भी आधार मानकर अदिति के बयान की जांच की जा रही है। वहीं पुलिस ने अदिति को नोटिस देकर जांच में सहयोग के लिए कहा है।
विज्ञापन


उधर, फोरेंसिक टीम ने भी होटल में जाकर गिलास, चादर आदि को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा है। होटल के रजिस्टर की भी जांच की गई हैै। पुलिस को इसमें क्या मिला है, इसे गोपनीय रख गया है।
विज्ञापन


देवरिया के व्यापारी पीयूष रूंगटा की शुक्रवार की रात होटल में हत्या कर दी गई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी के आदेश पर कैंट पुलिस ने चौकी इंचार्ज की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया। रविवार की सुबह इंस्पेक्टर फोरेंसिक टीम के साथ होटल में जांच के लिए पहुंचे। उन्होंने सीसी टीवी फुटेज को कब्जे में लिया है। उधर, देवरिया में पीयूष का सरयू तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। अब तक पीयूष के घरवालों से पुलिस का संपर्क नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर अदिति का बयान लेने के लिए पुलिस परेशान थी। रविवार को उसके एक रिश्तेदार से संपर्क करने के बाद अदिति सामने आई। उसने शादी की बात स्वीकार की, लेकिन होटल में साथ ठहरने से इंकार कर दिया। अब पुलिस इस बात की जांच शुरू कर दी है कि आखिर किसने दो दिनों तक होटल में साथ होने की बात कही थी। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। अदिति ने शादी होने की बात बताई है, मगर होटल में साथ ठहरने से इंकार किया है।


खुदकुशी की बिंदु पर जांच कर रही पुलिस
पुलिस इस मामले में चोट के आधार पर हत्या का केस दर्ज किया है लेकिन खुदकुशी की ओर भी जांच कर रही है। पुलिस को इस बात की भी आशंका है कि हो सकता है कि वह जहर खाने के बाद गिर गया हो जिससे चोट लगी हो क्योंकि घाव गहरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed