{"_id":"5a16cbf94f1c1bce408b8a14","slug":"201511443449-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर ढाई लाख के मोबाइल फोन ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर ढाई लाख के मोबाइल फोन ले गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 23 Nov 2017 09:33 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद दुकान में जांच करती पुलिस।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली के घोष कंपनी चौराहे के पास स्थित मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर चोर ढाई लाख रुपये से अधिक के मोबाइल फोन चुरा ले गए। बृहस्पतिवार सुबह व्यापारी ने चोरी की जानकारी होने पर पुलिस के सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने जांच की। लेकिन पुलिस को अभी ऐसा कोई सुराग नहीं मिल सका है, जिससे चोरी का पर्दाफाश हो सके। दुकान में सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा था।
घोष कंपनी के ही रहने वाले अमरीश जायसवाल की चौराहे पर जायसवाल डिस्ट्रीब्यूटर्स के नाम से मोबाइल की दुकान है। अमरीश के मुताबिक मंगलवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। बुधवार को मतदान होने के कारण दुकान बंद थी। बृहस्पतिवार की सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ था। अमरीश ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। चोर डिब्बा खोलकर केवल मोबाइल फोन ही ले गए हैं। कई फोन के चार्जर भी मौके से मिले।
घटना की जानकारी होने पर अन्य व्यापारी भी वहां पहुंच गए। पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि चौराहे पर पिकेट के पुलिस जवान तैनात होने के बावजूद भी ऐसी घटना होना कोतवाली पुलिस की निष्क्रियता दर्शाता है। उन्होंने घटना की जल्द खुलासे की मांग की। चेंबर ऑफ ट्रेडर्स के अध्यक्ष संजय सिंहानिया ने कहा कि चौराहे के पास ही दुकान में चोरी पुलिस के लिए चुनौती है। लगता है कि चोरों के मन से पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। उन्होंने ठंड के मौसम को देखते हुए रात में गश्त बढ़ाए जाने की मांग की।