फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   प्रधानपति समेत चार के खिलाफ केस

प्रधानपति समेत चार के खिलाफ केस

Fri, 08 Sep 2017 01:36 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
प्रधानपति समेत चार के खिलाफ केस

विज्ञापन
(बड़हलगंज) गोरखपुर।
वाराणसी हाईवे पर बुधवार देर शाम जाम की वजह बने ट्रकों को हटवा रही पुलिस टीम से भिड़ने वाले कोल्हुआं गांव की प्रधान के पति सुभाष तिवारी, उनके भाई संतोष तिवारी समेत चार लोगों के खिलाफ हरिजन उत्पीड़न, सरकारी काम में बांधा डालने, 7 सीएलए के तहत केस दर्ज किया है। उधर, बुधवार की रात ही एसएसपी के आदेश पर पुलिस लाइंस से दस दरोगा और दस सिपाही क्रेन के साथ पहुंचे थे। पूरी रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रकों को कब्जे में ले लिया।
बुधवार की शाम घटना होने के बाद से ही गांव में भारी पुलिस बल की मौजूदगी से गांव में सन्नाटा पसर गया है। वहां पर सिर्फ पुलिस की मौजूदगी ही दिख रही है। पुलिस का कहना है कि ट्रक काटने का धंधा होता है और यहां पर चोरी के वाहन होने के संदेह पर ही कार्रवाई की जा रही है। वहीं प्रधान के पति के समर्थक पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सिर्फ मरम्मत कराए जाने की बात बोल रहे हैं। बता दें कि बुधवार को एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के वाराणसी जाने की सूचना पर हाईवे से जाम हटाया जा रहा था। इसी दौरान प्रधान के पति सुभाष तिवारी पुलिस से भिड़ गए थे।
विज्ञापन

......
प्रधान संघ अध्यक्ष ने घटना की निंदा की
बड़हलगंज। राष्ट्रीय ग्राम प्रधान संगठन बड़हलगंज के अध्यक्ष ह्रदय शंकर सिंह ने कहा कि नासमझी से मामूली घटना के बाद इतनी बड़ी अमानवीय ढंग से पुलिस कार्रवाई किया जाना कहीं से भी नियम संगत नही है। प्रधान के पति सुभाष तिवारी के आरोप की जांच कराई जानी चाहिए। उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ किया जाना निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........
पुलिस ने ट्रक , डंफर को जब्त कर लिया है। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
- सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed