{"_id":"5974c28e4f1c1b263b8b4729","slug":"201500824206-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों का आतंक, तीन घरों का ताला तोड़कर फिर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों का आतंक, तीन घरों का ताला तोड़कर फिर चोरी
Updated Sun, 23 Jul 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोर एक के बाद एक कई घटनाओं को अंजाम दिए जा रहे हैं और पुलिस कार्रवाई के नाम पर सिर्फ लकीरें पीट रही है। शहरी क्षेत्र में फिर तीन घरों में चोरी हो गई है और पुलिस जांच कर कार्रवाई का दावा कर रही है।
गोरखनाथ थानाक्षेत्र के दिग्विजय नगर में बैंक कर्मचारी सुनील कुमार के घर का ताला चोरों ने तोड़कर कीमती सामान और नकदी चुरा ले गए। सुनील कॉलोनी में अशोक जायसवाल के मकान में किराये पर रहते हैं। कुछ दिन पहले ही वह मकान में ताला लगाकर बिहार अपने गांव चले गए थे। शनिवार रात आठ बजे वह मकान पर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे पर लगा ताला टूटा मिला। वह अंदर गए तो सभी कमरों में सामान बिखरे मिले। सुनील के मुताबिक पंद्रह हजार नकद, दो घड़ी और कीमती सामान की चोरी हुई है।
कैंट थाना क्षेत्र के तारामंडल वाटर पार्क के पास स्थित एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राकेश प्रताप शाही के घर का भी ताला चोरों ने तोड़ दिया। वह कुशीनगर के फाजिलनगर स्थित भगवान महावीर पीजी कॉलेज में शिक्षक हैं। तारामंडल के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। इन दिनों वह गांव गए हुए थे। उनके घर से चोर स्कूटी, इनवर्टर, 42 सौ रुपये नकद और कीमती सामान चुरा ले गए। रिश्तेदार ने ताला टूटे होने की सूचना दी, जिसके बाद उन्होंने कैंट थाने में तहरीर दी है। एक अन्य घटना में खोराबार थानाक्षेत्र के बहरामपुर गांव के कुरमौल टोला में शनिवार रात चोर महेंद्र पासवान के घर में छत के रास्ते घुसकर पांच हजार नकद और 20 हजार का सामान चुरा ले गए। सुबह नींद खुलने के बाद परिवार वालों को जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।