{"_id":"5c1fd63bbdec2257132aafbd","slug":"191545590331-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लोगों की हत्या के मामले में पांच आरोपी जेल भेजे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन लोगों की हत्या के मामले में पांच आरोपी जेल भेजे गए
Mon, 24 Dec 2018 12:08 AM IST
ajay Kumar
Gorakhpur
Gorakhpur
Published by: ajay Kumar
Updated Mon, 24 Dec 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। खजनी के पुरसापुर गांव के सहसपुर उर्फ कुंवरजोत टोले में तीसरे दिन भी पुलिस और पीएसी बल तैनात रही। तीन लोगों की हत्या के मामले में दोनों पक्षों से गिरफ्तार पांच लोगों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेजा गया। नामजद आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें छापेमारी कर रही हैं। वहीं लापरवाही मिलने पर रविवार की शाम एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने थाने के सिपाही मंदीप कुमार को निलंबित करने के साथ ही प्रारंभिक जांच का आदेश दिया है।
हालांकि जिस मकान पर कब्जा के लिए तीन लोगों की जान चली गई, उस पर अभी भी फैसला नहीं हो पाया है। डीएम ने कानूनगो, लेखपाल और एसएसपी ने हल्का दरोगा को निलंबित कर दिया है। गांव में दुर्गा सिंह (68) और मुंशी उर्फ राममनोहर यादव (45) के बीच एक मकान के लिए विवाद था। इसी विवाद में दुर्गा सिंह और उनकी पत्नी कमलावती की शुक्रवार को धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। गुस्साए लोगों ने मुंशी की पिटाई कर दी थी। उसकी भी मौत हो गई।
पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर पांच को गिरफ्तार कर लिया था। विवादित मकान का मालिकाना हक किसका है, यह तय होना बाकी है। हत्या के बाद दोनों परिवार के जिम्मेदार अब जेल में हैं। ऐसे में इसकी पैरवी करने वाला भी कोई नहीं बचा है। गिरफ्तार आरोपी प्रिंस, राजू, मुकेश, विकास, प्रदीप को कोर्ट से जेल भेजा गया। एसपी साउथ का कहना है कि पुलिस टीम लगी है, जल्द ही बाकी आरोपी भी पकड़ लिए जाएंगे।