{"_id":"5a085f344f1c1b6e548bc880","slug":"191510498100-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके में महिला ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मायके में महिला ने की आत्महत्या
Updated Sun, 12 Nov 2017 08:53 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा बाजार (गोरखपुर)। गगहा के रियावं टोला सेमरवासा में महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह दो वर्ष से मायके में थी। पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रियांव के सेमरवासा टोला निवासी अभिराज ने बेटी सुनीता (26) की शादी मार्च 2011 में गौरीबाजार के भगुआ निवासी विजय निषाद से की थी। आरोप है कि दहेज के लिए ससुराल वाले सुनीता को परेशान करने लगे। 2015 में वह मायके आ गई और यहीं रहने लगी। दोनों पक्षों मेंइसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। कुछ महीने पहले सुनीता ने देवरिया के महिला थाने में पति समेत ससुराल के छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा दिया। दो दिन पहले केस के सिलसिले में वह जब कचहरी पहुंची तो वहां उसका ससुराल वालों से विवाद हो गया। इस बात से वह इतनी आहत हुई कि शनिवार की रात कमरे में उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुनीता के भाई राजकुमार निषाद की तहरीर पर पुलिस ने पति विजय निषाद, ससुर बघेल, सास फेकनी, दादी अंजली, देवर विपिन ननद बबिता, रेखा उर्फ निक्को के खिलाफ केस दर्ज किया है।