{"_id":"5995f8134f1c1ba5318b46b7","slug":"191503000595-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी छूटने से आहत शिक्षामित्र ने खुदकुशी की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी छूटने से आहत शिक्षामित्र ने खुदकुशी की
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
शाहपुर क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले शिक्षामित्र अजित कुमार (40) ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। हालांकि घरवालों ने बिना किसी को सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों के मुताबिक नौकरी छूटने के बाद से ही वह डिप्रेशन में थे। अजित की खुदकुशी से घर वाले सदमे हैं।
धुरियापार प्रतिनिधि के मुताबिक बेलघाट थाना क्षेत्र के सिधवाना निवासी रामनाथ पुलिस विभाग से रिटायर हैं। उनके चार बेटों में सबसे छोटे अजित गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में बतौर शिक्षा मित्र कार्यरत थे और गोरखपुर शहर में परिवार के साथ रहते थे। अचानक ही सुप्रीम कोर्ट से समायोजन रद्द होने के बाद से अजीत परेशान थे। बुधवार को वह ड्यूटी करके वह गोरखपुर स्थित अपने आवास पर चले गए और देर शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी होने पर परिजन उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनका 13 वर्ष का लड़का और 9 वर्ष की लड़की है।