{"_id":"5983411e4f1c1b3f7b8b45ea","slug":"191501774110-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉयल 100 के वसूलीबाज सिपाही नपे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉयल 100 के वसूलीबाज सिपाही नपे
Updated Thu, 03 Aug 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
वसूली में लगे डायल-100 के छह पुलिस वालों को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। बुधवार की रात ढाई बजे के करीब एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज गश्त पर निकले थे। इसी दौरान देवरिया बाईपास के पास डॉयल-100 की दो गाड़ियाें के पुलिस वालों को वसूली करते हुए पकड़ लिया। दोनों ही वैन पर तैनात छह पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान डायल-100 की शिकायतों पर कड़ी नाराजगी जताई थी। उन्होंने लोगों की मदद को बनाई गई डायल-100 के पुलिस वालों की निगरानी का आदेश दिया था। इसके बाद ही बुधवार की रात एसएसपी गश्त पर निकले थे। इस दौरान देवरिया बाईपास पर पीआरवी-323 और पीआरवी-317 के पुलिस वालों को वसूली करते हुए पकड़ लिया। छह पुलिस वाले ड्यूटी छोड़कर वसूली में लगे थे। नाराज एसएसपी ने रात में ही वायरलेस सेट से सभी छह पुलिस वालों को लाइन हाजिर करने का फरमान जारी कर दिया। एसएसपी की कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। एसएसपी ने बताया कि अवैध काम में संलिप्त मिले छह पुलिस वालों को लाइन हाजिर किया गया है। पुलिस वालों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
......
बेहतर काम पर दी शाबासी
निरीक्षण के दौरान ही एक डायल-100 के पुलिस वाले बेहतर काम करते हुए भी मिले। एसएसपी ने इन पुलिस वालों को शाबासी देते हुए काम की सराहना की।