फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दिन में पति और शाम में पत्नी ने आत्महत्या की

दिन में पति और शाम में पत्नी ने आत्महत्या की

Sun, 14 Oct 2018 10:08 PM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Sun, 14 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
दिन में पति और शाम में पत्नी ने आत्महत्या की
गोरखपुर। हरपुर बुदहट के सोनबरसा में पारिवारिक कलह ने रविवार को एक दंपती की जिंदगी पर भारी पड़ी। सुबह पत्नी से नाराज पति हरिकेश मौर्या (28) ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। वहीं शाम को पोस्टमार्टम के बाद पति का शव दरवाजे पर आते ही पत्नी मुन्नी ने जहर पीकर जान दे दी। शनिवार को ही हरिकेश दिल्ली से कमाकर गांव लौटा था।
विज्ञापन


हरपुर बुदहट प्रतिनिधि के मुताबिक सोनबरसा गांव के शक्ति का बेटा हरिकेश दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। शनिवार को वह गांव लौटा था। शनिवार की रात में किसी बात पर हरिकेश का पत्नी से विवाद हो गया। देर रात कमरे में जाकर लोहे के पाइप से रस्सी का फंदा बनाकर हरिकेश ने खुदकुशी कर ली। कमरे में शव देखकर परिजनों ने शोर मचाया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजा। शाम को पति हरिकेश का शव दरवाजे पर देखते ही पत्नी बेसुध हो गई और घर में रखा जहर खा लिया। जिससे उसकी भी मौत हो गई।

मासूमों के सिर से उठा मां-बाप का साया

हरिकेश और मुन्नी की मौत से दो बच्चे पलभर में अनाथ हो गए। पांच साल का बेटा और तीन साल की बेटी के सिर से मां-पिता का साया उठने से घर परिवार में चीख पुकार मचा है। घटनाओं से अंजान बच्चे बार बार शव के पास जाकर मम्मी, पापा बुला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed