{"_id":"5b6756304f1c1bb15c8b68e0","slug":"181533498928-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस छात्रों को रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस छात्रों को रौंदा, एक की मौत
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Mon, 06 Aug 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद देर तक हंगामा हुअा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) की परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार तीन छात्रों को रविवार की सुबह गोरखपुर यूनिवर्सिटी गेट के सामने रोडवेज बस ने रौंद दिया। एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो छात्र घायल हो गए।
घायलों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घटना से गुस्साए छात्र सड़क पर उतर आए और यूनिवर्सिटी गेट के सामने ही जाम लगाकर आवागमन पूरी तरह से ठप कर दिया। इस दौरान गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की। रोडवेज बस का शीशा तोड़ दिया और चालक को पीटकर पुलिस को सौंप दिया। छात्रों ने तेज बारिश के बीच करीब पांच घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन और एसएसपी शलभ माथुर ने मामले में कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाकर छात्रों का गुस्सा शांत किया और जाम खुलवाया।
पिपराइच के मौलाखोरा, पथरा गांव निवासी विजय शर्मा का बेटा अनिल शर्मा (17) एमपी इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र था। रविवार को वह गांव के वीरेंद्र के साथ एनसीसी कैडेट सेलेक्शन प्रक्रिया में हिस्सा लेने एमपी कॉलेज पहुंचा था। यहां गांव के ही विकास यादव और संगम यादव से उसकी मुलाकात हो गई। एमपी इंटर कॉलेज परिसर मेें बारिश का पानी भरा होने के कारण छात्रों से विश्वविद्यालय परिसर पहुंचने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
अनिल, विकास और संगम बिना हेलमेट के एक ही बाइक पर गोरखपुर क्लब के सामने से होकर विश्वविद्यालय तिराहे पर पहुंचे। तिराहे से यूनिवर्सिटी गेट की तरफ जाते समय कानपुर के फजलगंल बस डिपो की तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक छात्रसंघ चौराहे की तरफ से आई बस का एक पहिया अनिल के ऊपर से निकल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक बस में फंसकर दूर तक घिसटती रही। हालांकि बस की टक्कर से विकास और संगम छिटककर दूर जा गिरे। दोनों के सिर और पैर में चोटें आई हैं। विद्यार्थियों को रौंदने के बाद चालक रोडवेज बस को तेज रफ्तार से रेलवे बस स्टेशन ले जाने लगा। इसकी भनक लगी तो दूसरे विद्यार्थियों ने पीछा करके बस रोकी और चालक की जमकर पीटा। हादसे की सूचना एनसीसी की परीक्षा देने आए अन्य विद्यार्थियों को हुई तो वे सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे।
उनके साथ विश्वविद्यालय के छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थी भी शामिल हो गए । यूनिवर्सिटी के सामने रोड जाम और हंगामे की सूचना पर एसपी सिटी विनय कुमार, एसपी साउथ ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी, एसपी नार्थ रोहित सजवान, एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश, सीओ कैंट प्रभात राय, सीओ क्राइम प्रवीण सिंह शहर के सभी थानों के थानेदारों के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन की ओर से एडीएम सिटी रजनीश चंद भी वहां पहुंचे। छात्रों को समझाने की कोशिश की गई लेकिन वे डीएम को बुलाए जाने के मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। डीएम और एसएसपी के पहुंचने और सख्त कार्रवाई और मांगे पर गौर करने के आश्वासन के बाद छात्र शांत हुए।
बस चालक पर कठोर कार्रवाई हो
मृतक और घायल छात्रों को मुआवजा दिया जाए

घर वाले विदेश, प्रधान की तहरीर पर मुकदमा
अनिल शर्मा के पिता विजई शर्मा मुंबई और बड़े भाई सुनील कुवैत में हैं। हादसे की सूचना के बाद मौलाखोर गांव के प्रधान गजेंद्र चौरसिया अन्य लोगों के साथ कैंट थाने पहुंचे। गजेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक आजमगढ़ के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के परसिनिया गांव निवासी ब्रजेश कुमार सिंह पुत्र अखिलेश कुमार सिंह पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।एआरएम करेंगे दुर्घटना की विभागीय जांच
गोरखपुर। यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार के सामने रविवार को रोडवेज बस से हुई दुर्घटना में छात्र की मौत मामले की विभागीय जांच एआरएम केके तिवारी करेंगे। गोरखपुर परिक्षेत्र के आरएम डीबी सिंह ने 15 दिन के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट देने को कहा है। आरएम ने बताया कि दुर्घटना में ड्राइवर की भूमिका की जांच के बाद उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बस कानपुर के फ जलगंज डिपो की थी। डिपो के अधिकारियों को भी दुर्घटना की सूचना दे दी गई है।छात्रों की मांगें
यूनिवर्सिटी गेट के सामने डिवाइडर बनाया जाए।बस चालक पर कठोर कार्रवाई हो
मृतक और घायल छात्रों को मुआवजा दिया जाए