फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   फंदे से लटककर फौजी ने खुदकुशी की

घर में फंदे से लटका मिला सैन्यकर्मी का शव

Sat, 04 Aug 2018 01:00 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 04 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
फंदे से लटककर फौजी ने खुदकुशी की
suside - फोटो : amar ujala
बेलीपार (गोरखपुर)। बडेरिया लालापुरा गांव में छुट्टी पर आए सैन्यकर्मी सत्यप्रकाश (28) का शव घर में फंदे से लटका मिला। कमरे में पंखे से लटका शव देखकर परिवार के लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिवार के लोगों के मुताबिक उसने आत्महत्या की थी। हालांकि उसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। उसे पांच अगस्त को उसे ड्यूटी पर लौटना था। पत्नी पिछले एक महीने से मायके में थी और वह गर्भवती है।
विज्ञापन


सत्यप्रकाश के पिता रामवृक्ष सेना से रिटायर हैं। पिता के मुताबिक उनका बेटा बृहस्पतिवार की रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया था। शुक्रवार की सुबह कमरा न खुलने पर परिवार के लोग उस ओर गए। पिता ने अंदर देखा तो बेटे का शव फंदे से लटका था। वह चीख पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पिता ने बताया कि पत्नी एक महीने से ससुराल नहीं आई है। बेटे ने आत्महत्या क्यों की, यह स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

दो भाइयों में बड़ा था सत्य प्रकाश

सत्यप्रकाश दो भाइयों में बड़ा था। सत्य प्रकाश की जम्मू-कश्मीर के लेह-लद्दाख में पोस्टिंग थी। घर पर छोटा भाई 22 वर्षीय सोनू तथा माता-पिता हैं। सत्य प्रकाश की पत्नी संजू गर्भवती है और अपने दो साल के बेटे आयुष के साथ मायके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed