{"_id":"5b11a18f4f1c1bf26e8b5b88","slug":"181527882127-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप मैनेजर से लूट की कोशिश, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप मैनेजर से लूट की कोशिश, फायरिंग
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 02 Jun 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला (गोरखपुर)। गोला के मन्नीपुर गांव मोड़ के पास दो बाइक सवार छह बदमाशों ने पेट्रोलपंप के मैनेजर और मुनीम से 16 लाख रुपये लूटने की कोशिश की। बदमाशों से पेट्रोलपंप कर्मचारी भिड़ गए और चालाकी से रुपयों से भरा बैग एक बाउंड्रीवाल में फेंक दिया। बदमाशों ने तमंचे से फायर कर मैनेजर को दौड़ाया, लेकिन तब तक लोग एकत्र हो गए और बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। एसएसपी शलभ माथुर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उसके बाद जिले भर में नाकाबंदी कर जांच की गई। हालांकि पुलिस की पकड़ में बदमाश नहीं आए।
गोला-बड़हलगंज मार्ग के भीटी गांव मे राजेश सिंह का पेट्रोलपंप है। दो दिन बैक बंद होने की वजह से मैनेजर मधुसूदन पांडेय और मुनीम शमभीर सिंह बिक्री के 16 लाख दस हजार रुपये लेकर बाइक से बेवरी चौराहे पर स्थित एसबीआई में जमा करने जा रहे थे। वह मन्नीपुर गांव के मोड़ के पास पहुंचे थे कि दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने धक्का देकर गिरा दिया और बैग लूटने की कोशिश की। बदमाशों से दोनों कर्मचारियों ने हाथापाई कर ली। इसी बीच मैनेजर ने बैग एक बाउंड्रीवाल में फेंक दिया। बदमाशों ने फायरिंग भी की। संयोग अच्छा था कि गोली किसी को नहीं लगी।