{"_id":"5a4b8a934f1c1b4b198b46ce","slug":"181514900115-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर हमला करने वाले दो और गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर हमला करने वाले दो और गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 02 Jan 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलरिहा के महराजगंज गांव के टोला भेलिनपुर में पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार की रात पुलिस ने कई जगह दबिश दी। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। इलाके के अधिकांश लोग घर छोड़कर चले गए हैं।
भेलिनपुर टोले में रविवार की रात कुछ युवक डीजे बजाकर नए वर्ष का जश्न मना रहे थे। इसी दौरान महराजगंज चौराहे के राजकुमार गुप्ता और इंद्रेश बाइक से घर जाते नजर आए। युवकों ने उन्हें रोक लिया और डांस करने को कहने लगे। जब उन्होंने मना किया तो उनकी पिटाई कर दी। पूछताछ करने पहुंची पीआरवी टीम पर भी युवकों ने हमला कर दिया। इस दौरान तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। इसके बाद सरहरी चौकी प्रभारी उदयभान सिंह ने 16 नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।
सोमवार की रात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी। इसी दौरान परमेश्वर टोला भंडारी निवासी रामनौमी और सियारामपुर अहिरौली निवासी मुकेश कुमार निषाद को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।