फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पशुओं से लदा ट्रक हाईवे पर पलटा

पशुओं से लदा ट्रक हाईवे पर पलटा

Tue, 14 Nov 2017 08:12 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
पशुओं से लदा ट्रक हाईवे पर पलटा
accident - फोटो : graphic
पिपरौली । सहजनवां के तेनुआ टोल प्लाजा के पास पशुओं से लदा ट्रक हाईवे पर पलट गया। इसमें पांच बछड़ों की मौत हो गई और दर्जन भर घायल हो गए। ट्रक पलटते ही स्थानीय लोग दौड़ पड़े और खलासी को मौके से पकड़कर पिटाई कर दी। ट्रक में अन्य सवार पीछे चल रही स्कार्पियों में बैठकर मौके से फरार हो गए। सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह चार बजे के करीब पशु तस्कर लखनऊ की तरफ से ट्रक में 21 बछड़े लादकर बिहार ले जा रहे थे। ट्रक के पीछे एक स्कार्पियों चल रही थी। सहजनवां के तेनुआ टोल प्लाजा के पास खानिमपुर अंडर पास के पहले ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे पांच बछड़ों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। इस दौरान सड़क पर टहल रहे गांव वाले दौड़ पड़े। उन्होंने खलासी को पकड़ लिया और पिटाई की। मौका पाकर चालक समेत अन्य पीछे चल रही स्कार्पियों में बैठकर फरार हो गए। सीएम सिटी में गो तस्करों की करतूत सामने आते ही पुलिस के हाथपांव फूल गए।
विज्ञापन


मौके पर एसओ सहजनवां, खजनी और बेलीपार थाने की फोर्स पहुंच गई। इसके बाद ग्रामीणों ने खलासी को पुलिस के सौंप दिया। पुलिस गाड़ी नंबर, खलासी के बयान के आधार पर पशु तस्करों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed