फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   झाड़फूंक कर गहने उड़ाने वाले दो जालसाज गिरफ्तार

झाड़फूंक कर गहने उड़ाने वाला जालसाज गिरफ्तार

Wed, 08 Nov 2017 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 08 Nov 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
झाड़फूंक कर गहने उड़ाने वाले दो जालसाज गिरफ्तार
पुलिस ने जालसाजी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया। - फोटो : Amar Ujala
घर में महिलाओं को झाड़फूंक का झांसा देकर उनके कीमती जेवर उड़ाने वाले जालसाज को गुलरिहा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने चार घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने एक ज्वैलर्स के पास से उसके द्वारा बेचे गए जेवर भी बरामद कर लिए हैं। ज्वैलर्स और जालसाज दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस लाइंस में एसपी नार्थ गणेश साहा ने बताया कि रविवार को गुलरिहा क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो के टोला रड़हवा के राजेश प्रजापति की पत्नी सुशीला के साथ जालसाजी हुई थी। एक शख्स उनके घर पहुंचा था और घर में अनहोनी होने की बात बोलकर पूजा करने की बात कही। झाड़फूंक के दौरान वह सोने के जेवरात लेकर फरार हो गया। केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर ओमहरि वाजपेयी, चौकी प्रभारी नरेंद्र प्रताप राय, विजेंद्र गिरी के साथ भटहट बाजार में घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ा।
विज्ञापन


पूछताछ में उसकी पहचान महराजगंज के श्यामदेउरवा क्षेत्र के बेलराई गांव निवासी अजीत गौतम के रूप में हुई। उसने बताया कि जालसाजी के जेवरात उसने कस्बे के स्वर्ण व्यवसायी पवन वर्मा को बेचे हैं। पुलिस ने पवन के पास से जेवरात बरामद कर लिए। अजीत ने चिलुआताल क्षेत्र में एक और गुलरिहा क्षेत्र में तीन घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की है। पूछताछ में पता चला कि अजीत गौतम की भटहट कस्बे में शृंगार की दुकान भी है। वह दुकान पर आने वाली महिलाओं से खरीदारी के दौरान उनके परिवार की स्थिति के बारे में जानकारी लेता था और फिर घटना को अंजाम देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed