सरकारी गल्ले की दुकान को लेकर भिड़े गांववाले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसगांव के बदरा गांव में सरकारी गल्ले की दुकान वशिष्ठ शुक्ला चलाते थे। उनकी मौत के बाद कोटे की दुकान के लिए कई लोगों ने आवेदन किया था। आवंटन के लिए लोग जोर आजमाइश में जुटे थे। शनिवार को ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने गांव के प्राथमिक विद्यालय में बैठक बुलाई थी, ताकि सरकारी दुकान का आवंटन किया जा सके। दोपहर में लोग समर्थकों के साथ स्कूल पहुंच गए। इसी दौरान धर्मेंद्र और दिनेश शुक्ल के बीच विवाद हो गया। लामबंद लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडा लेकर टूट पड़े। अधिकारियों की मौजूदगी में मारपीट शुरू होते ही भगदड़ मच गई। कई लोगों के सिर फटे और चोटिल हुए।
सूचना पर बांसगांव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और दोनों तरफ से कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए दोनों पक्ष के लोगों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।