{"_id":"59d68f834f1c1bc9538b5ee0","slug":"181507233667-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललकू के ठिकानों पर पुलिस का छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ललकू के ठिकानों पर पुलिस का छापा
Updated Fri, 06 Oct 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़हलगंज (गोरखपुर)।
महिलाओं की मदद से अश्लील वीडियो क्लिप तैयार कर लोगों को ब्लैकमेल कर धन उगाही करने वाले ललकू यादव की तलाश दो थाने की टीमें अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। मऊ के दोहरीघाट थाने में भी ललकू यादव के खिलाफ केस दर्ज है। बड़हलगंज पुलिस की मदद से दोहरीघाट पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की लेकिन ललकू हाथ नहीं लगा है।
गुरुवार को सीओ बांसगांव के नेतृत्व में दोहरीघाट और बड़हलगंज थाना की पुलिस ने ललकू के घर पर छापेमारी की। दो घंटे तक सघन तलाशी के बाद पुलिस ने घर की महिलाओं से भी पूछताछ की और उसे संभावित ठिकानों की जानकारी ली। 15 दिन पूर्व भी पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर छापामारी की थी। ललकू वीडियो क्लिप तैयार कर लोगों को ब्लैकमेल करता है और मना करने पर कोर्ट के जरिए रेप का केस दर्ज करा देता है। दोहरीघाट और बड़हलगंज थाने में ऐसे कई लोगों पर केस दर्ज हैं, जिसकी जांच में यह सच्चाई सामने आई। सीओ की जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद ही गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।