फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पीपीगंज में दिनदहाड़े लूट

पीपीगंज में दिनदहाड़े लूट

Tue, 19 Sep 2017 01:39 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
पीपीगंज में दिनदहाड़े लूट

विज्ञापन
पीपीगंज। पुलिस बूथ से सटे पूर्वांचल ग्रामीण बैंक में रुपये जमा करने गए एक युवक से दो बदमाशों ने दिनदहाड़े 20 हजार रुपये लूट लिए। मौके पर पहुंचे एसपी नार्थ गणेश शाहा के निर्देश पर पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। बैंक और आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की मदद से पुलिस से लुटेरों की पहचान में जुटी है।

घटना सोमवार के दोपहर ढाई बजे की है। जंगल अगही के टोला भरवल निवासी राजेदव यादव के बेटे विनय यादव पूर्वांचल ग्रामीण बैंक में 20 हजार रुपये जमा करने गए थे। भोजनावकाश के चलते बैंक में कामकाज बंद था। विनय बैंक पास ही सीढ़ियों के पास टहलने लगे। इसी बीच उनके मोबाइल फोन पर कॉल आई और वह बातचीत में मशगूल हो गए। इसी बीच दो युवकों ने विनय को धक्कर देकर गिरा दिया और उनकी जेब से 20 हजार रुपये निकालकर फरार हो गए। विनय ने शोर मचाया लेकिन तब तक दोनों युवक फरार हो गए। बैंक से लूट की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। एसओ सौरभ राय ने बताया कि बैंक और आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की मदद ली जा रही है। जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed