फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   भाई के साथ पति से जेल में मिलने पहुंची डॉ. शबिस्ता

भाई के साथ पति से जेल में मिलने पहुंची डॉ. शबिस्ता

Fri, 08 Sep 2017 01:36 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
भाई के साथ पति से जेल में मिलने पहुंची डॉ. शबिस्ता

विज्ञापन
गोरखपुर।
मेडिकल कॉलेज कांड में जेल में बंद डॉ. कफील खान से मिलने गुरुवार को पत्नी डॉ. शबिस्ता बच्चे और भाई के साथ पहुंचीं। लगातार दूसरे दिन जेल पहुंचीं डॉ. शबिस्ता से मुलाकात के दौरान डॉ कफील ने अपनी बीमारी को लेकर चर्चा की। इस दौरान डॉ. कफील ने कुछ कागज पर हस्ताक्षर भी किया।
गुरुवार की दूसरी पाली में डॉ. शबिस्ता, भाई जमाल और बच्चे को लेकर जेल में पहुंचीं। बातचीत में मुख्य मुद्दा जमानत और बीमारी का रहा। मुलाहिजा बैरक में रह रहे डॉ. कफील ने अपनी परेशानी का जिक्र किया । जेल से बाहर आने पर डॉ. शबिस्ता और जमाल सहमे नजर आए। बता दें, रविवार को क्राइम ब्रांच ने डॉ. कफील के मुलाकात कर बाहर निकल रहे भाई आदिल को हिरासत में लिया था। वहीं बुधवार को डॉ. शबिस्ता को लेकर जेल पहुंचे चालक से भी पूछताछ की थी। उधर गुरुवार को पूर्व प्रिंसिपल डॉ. राजीव और डॉ. पूर्णिमा से मुलाकात करने कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

कोट----
डॉ.शबिस्ता, बच्चे और भाई के साथ डॉ. कफील खान से मिलने पहुंची थीं। तीनों की मुलाकात नियमानुसार जेल में कराई गई। वह अपने साथ फल व कुछ अन्य सामान लाईं थीं। बृहस्पतिवार को डॉ. दंपती से मिलने कोई नहीं आया। : : डॉ. रामधनी, वरिष्ठ जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed