{"_id":"5973ac214f1c1bcf448b45a7","slug":"181500752929-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन से युवक युवती को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे स्टेशन से युवक युवती को पकड़ा
Updated Sun, 23 Jul 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर नौ पर शुक्रवार की रात एक युवक और युवती को रेलकर्मी ने पकड़ लिया। खुद को सिपाही बताते हुए पूछताछ के बहाने अपने आवास पर लेकर चला गया। आरोप है कि रातभर दोनों को उसने प्रताड़ित किया और सुबह स्टेशन पर लाकर छोड़ दिया। छूटने के बाद युवक ने पुलिस चौकी पर शिकायत की। शाहपुर पुलिस आरोपी रेलकर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एएसपी चारु निगम मामले की जांच कर रही है।
पिपराइच क्षेत्र का रहने वाला 20 वर्षीय युवक आईटीआई का छात्र है। शुक्रवार की रात 10 बजे के करीब वह प्लेटफार्म नंबर नौ पर बैठा था। इसी बीच परेशान हाल में पहुंची युवती ने अपने घर बात करने के लिए उससे मोबाइल मांगा। दोनों को बातचीत करता देखकर डयूटी से घर लौट रहा रेलकर्मी उनके पास पहुंच गया। आरोप है कि खुद को पुलिस वाला बताते हुए दोनों को कवाबाग स्थित अपने आवास पर ले गया। कमरे में बंद कर दोनों को रात भर प्रताड़ित किया। सुबह रेलवे स्टेशन लाकर उन्हें छोड़ा। यातना से डरी युवती अपने घर चली गई। कौवाबाग पुलिस चौकी पर पहुंचे छात्र ने पुलिसकर्मियों को आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी अधिकारियों को देने के बाद चौकी प्रभारी ने रेलवे कर्मचारी के साथ ही छात्र को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।