फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   डीजल भरा टैंकर पलटा, मची लूट

डीजल भरा टैंकर पलटा, मची लूट

Fri, 07 Jul 2017 01:26 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
डीजल भरा टैंकर पलटा, मची लूट
पलटे टैंकर से तेल भरने के लिए जुटे लोग। - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
बेलीपार (गोरखपुर)। नेपाल जा रहा डीजल भरा टैंकर गोरखपुर-वाराणसी मार्ग के बेलीपार, मेहरौली इलाके में पलट गया। रिसाव से डीजल सड़क के किनारे फैल गया। आरोप है कि इस दौरान जुटे ग्रामीण बाल्टी और डिब्बे में भरकर डीजल उठा ले गए। चालक की तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।


बुधवार की रात डीजल भरा टैंकर वाराणसी, मुगलसराय तेल डिपो से नेपाल, भलवारी जा रहा था। गाड़ी मुबारक अली चला रहे थे। रात ढाई बजे के करीब बेलीपार इलाके के मेहरौली के पास टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। चालक और खलासी गाड़ी से किसी तरह बाहर निकले और सूचना पुलिस को दी। रात को ही फोर्स मौके पर पहुंच गई। करीब दो घंटे बाद जैसे ही पुलिस थाने पर लौटी, गांव के लोग डीजल के लिए टूट पड़े। आरोप है कि गांव के लोग बाल्टी और डिब्बे में भरकर डीजल उठा ले गए। पुलिस फिर मौके पर पहुंची, जिसके बाद ग्रामीण घट-बढ़ गए। बेलीपार इंस्पेक्टर रवींद्र पांडेय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed