फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बलदेवा प्लाजा के मालिक सतीश नांगलिया समेत दो पर केस दर्ज

बलदेवा प्लाजा के मालिक सतीश नांगलिया समेत दो पर केस दर्ज

Tue, 05 Mar 2019 01:30 AM IST
ajay Kumar क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: ajay Kumar Updated Tue, 05 Mar 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
बलदेवा प्लाजा के मालिक सतीश नांगलिया समेत दो पर केस दर्ज
arrest - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। बंधक बनाकर कार और मोबाइल छीनने और फिर रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने दुकानदार रितेश गुप्ता की तहरीर पर बलदेव प्लाजा के मालिक सतीश नांगलिया और उनके भाई मनीष पर सोमवार को रंगदारी व लूट की धाराओं में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। पुलिस यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर की।
विज्ञापन

शाहपुर क्षेत्र के जेमिनी अपार्टमेंट निवासी रितेश गुप्ता ने शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री के गोरखनाथ स्थित कैंप कार्यालय प्रभारी मोतीलाल सिंह को प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप है कि बलदेव प्लाजा में उनकी मोबाइल की दुकान हैं। व्यापार को बढ़ाने के लिए सतीश नांगलिया के भाई मनीष से ब्याज पर तीन लाख रुपये लिए थे। जो वह लौटा चुके हैं। मगर रुपये लौटाने के बाद भी वो लोग तीन लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि 28 फरवरी की सुबह वह पत्नी के साथ जा रहे थे। अपार्टमेंट के गेट पर सतीश और मनीष ने उन्हें बंधक बनाकर एक कमरे में ले गए। वहां उन लोगों ने पत्नी के सामने प्रताड़ित किया। सादे कागज व चेकबुक पर हस्ताक्षर कराने के बाद देर शाम उन्हें छोड़ दिया। पीड़ित व्यापारी का कहना है कि इससे पहले16 फरवरी को दोनों भाइयों ने उनकी कार और मोबाइल भी छीन ली थी। डर की वजह से दुकान नहीं खोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed