फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पुुलिस ने पकड़ी हरियाणा की शराब, दो गिरफ्तार

पुुलिस ने पकड़ी हरियाणा की शराब, दो गिरफ्तार

Sat, 13 Oct 2018 01:44 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 13 Oct 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
पुुलिस ने पकड़ी हरियाणा की शराब, दो गिरफ्तार
arrest shimla
खोराबार। रामनगर कड़जहां के पास शुक्रवार की भोर में तस्करी के लिए बिहार ले जाई जा रही हरियाणा में बनी 200 पेटी देशी शराब पकड़ी गई। पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया। शराब की अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस रामनगर कड़जहां के पास खड़ी थी। इसी दौरान एक पिकअप आती दिखी। पुलिस के रोकने पर तस्करों ने गाड़ी की गति बढ़ा दी, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए तस्करों की पहचान हरियाणा के हिसार के सिसर निवासी सोनू उर्फ सावन कुमार और प्रवीन के रूप में हुई। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे हिसार के सिसर निवासी हजारी सिंह के कहने पर शराब लेकर बिहार जा रहे थे। पुलिस हजारी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार सोनू, प्रवीन और हजारी पर पहले से दो केस दर्ज हैं। पुलिस ने उनके पास से दो नंबर प्लेट भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed