{"_id":"5b6f210d4f1c1bf7258b4647","slug":"171534009613-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी हरिओम को गोली लगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी हरिओम को गोली लगी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। झंगहा के दुबियारी पुल के पास शनिवार की भोर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश हरिओम कश्यप उर्फ नाटे को गोली लग गई। वह घायल हो गया। उसके पास से चोरी की एक बाइक, तमंचा और चार कारतूस व खोखा बरामद हुआ है। गोली लगने से नई बाजार के चौकी इंचार्ज संजय कुमार समेत तीन पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए। घायल बदमाश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिसकर्मियाें वालों का भी उपचार कराया गया। पुलिस के मुताबिक हरिओम का साथी अच्छेलाल अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है।
शनिवार को झंगहा पुलिस मोतीराम अड्डा के पास चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान मुखबिर से शातिर बदमाशों के आने की सूचना मिली। पुलिस ने जांच तेज कर दी। पुलिस के मुताबिक एक बाइक आई, जिसे रोकने का इशारा करने पर उस पर सवार फायर कर भागने लगे। वायरलेस सेट पर बदमाशों के भागने की सूचना प्रसारित होते ही चौरीचौरा और खोराबार पुलिस भी घेराबंदी कर ली। दुबियारी पुल के पास बदमाशों को पुलिस ने घेर लिया और दोनाें ओर से फायरिंग होने लगी। हरिओम के पैर में गोली लगी है। जबकि उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। बदमाशों की गोली से नई बाजार चौकी इंचार्ज संजय कुमार, दरोगा अरविंद कुमार यादव और सिपाही सुशील कुमार भी घायल हुए हैं। हरिओम बौठा का रहने वाला है।
विज्ञापन
बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी है। उसका साथी फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है।
शलभ माथुर, एसएसपी

हरिओम पर दर्ज 15 से ज्यादा मुकदमे
हरिओम पर झंगहा, गगहा, चौरीचौरा और कैंट थाने में हत्या, लूट, हत्या का प्रयास, गैंगेस्टर, गुंडा एक्ट में 15 से अधिक केस दर्ज हैं। फरार होने के दौरान ही उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। मुठभेड़ के दौरान फरार बदमाश की पहचान 25 हजार के इनामी बौठा निवासी अच्छेलाल के रूप में हुई है। अभी एक माह पहले ही अच्छेलाल ने दबिश देने गई पुलिस टीम पर फायर कर फरार हो गया था।
विज्ञापन
बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी है। उसका साथी फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है।
शलभ माथुर, एसएसपी