फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   शूटर ने की थी ऑटो चालक दयाराम की हत्या

शूटर ने की थी ऑटो चालक दयाराम की हत्या

Thu, 02 Aug 2018 01:27 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 02 Aug 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
शूटर ने की थी ऑटो चालक दयाराम की हत्या
murder
गोरखपुर। खोराबार के पथरा गांव में ऑटो चालक दयाराम की हत्या में शामिल शूटर राजा कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि दयाराम की पत्नी रिंकी और प्रेमी विकास महतो ने गोली मारने के लिए 25 हजार रुपयेे दिए थे। पुलिस ने राजा कुमार की निशानदेही पर हत्या के दिन इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है। जिसे उसने उसी दिन चोरी किया था। आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी के तलाश में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन


एसपी क्राइम आलोक शर्मा और एसपी नार्थ रोहित सिंह ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाश के बारे में जानकारी दी। बताया कि 11 जुलाई की रात दयाराम की गोली मारकर हत्या मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद ही विकास महतो और रिंकी और एक शूटर का नाम सामने आया था। पुलिस हत्यारोपियों के तलाश में थी कि इसी बीच मुखबिर से कटनियां बंधे के पास बदमाश के मौजूदगी की सूचना मिली। उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, अनिल उपाध्याय, दीपक कुमार, कमलेश वाहन ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में राजा ने बताया कि विकास और रिंकी के साथ उसने बिहार के बेगुसराह में दयाराम की हत्या की योजना बनाई थी।
विज्ञापन


फिर गोरखपुर आकर पिपराइच में रुके थे। हत्या के बाद चोरी की बाइक रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर ट्रेन से बिहार चल गया। बाइक खोराबार के कठउर निवासी आलोक कुमार की है। राजा मूलरूप से बिहार के टेघड़ा बरौली का रहने वाला है। उसके पिता की गैंगवार में मौत हो चुकी है और मां भी जेल जा चुकी है। राजा भी चोरी में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed