{"_id":"5a8c75884f1c1b4d588b990f","slug":"171519154568-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांद्रा एक्सप्रेस में लूट की कोशिश, सिपाहियों को चाकू मारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बांद्रा एक्सप्रेस में लूट की कोशिश, सिपाहियों को चाकू मारा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
लुटेरे के हमले में घायल सिपाही।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई से गोरखपुर आ रही बांद्रा एक्सप्रेस में लूट की कोशिश के बीच आरपीएफ के दो सिपाहियों को चाकू मार कर जख्मी कर दिया गया। घायल सिपाहियों को गंभीर हालत में गोरखपुर के रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी होकर भी सिपाही हमलावर को पकड़ने में कामयाब हो गए। हालांकि इनका एक साथी भाग गया।
घटना सहजनवां स्टेशन की है। काफी लेट चल रही बांद्रा एक्सप्रेस मंगलवार रात 10 बजे के बाद जैसी ही प्लेटफॉर्म पर पहुंची, वहां ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल राजेश कुमार और दिवाकर सिंह चेकिंग करने लगे। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर टहल रहा एक युवक ट्रेन में दाखिल हुआ और जैसे ही गाड़ी छूटने लगी तो एक मुसाफिर का सामान लेकर ट्रेन से कूद गया।
सिपाही राजेश ने दौड़कर पकड़ा तो उसने चाकू मार दिया। साथी सिपाही दिवाकर के करीब पहुंचने तक गई वार किए जाने से राजेश लहूलुहान हो गए लेकिन हमलावर को छोड़ा नहीं। करीब आए सिपाही दिवाकर पर भी उसने चाकू से हमला किया। इस बीच और लोगों के साथ-साथ जीआरपी भी पहुंच गई।
विज्ञापन
पकड़ में आने के बाद की पूछताछ में उसने खुद को बिसरी गांव का बृजेश मिश्रा बताया, जबकि अपने साथ सनी नामक युवक के और होने तथा घेराबंदी से पहले भाग जाने की बात कही। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।