फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   यूपी बोर्ड : मां की जगह परीक्षा देती मिली बेटी

यूपी बोर्ड : मां की जगह परीक्षा देती मिली बेटी

Sun, 18 Feb 2018 01:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 18 Feb 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड : मां की जगह परीक्षा देती मिली बेटी
यूपी बोर्ड परीक्षा। - फोटो : Amar Ujala
यूपी बोर्ड परीक्षा में शनिवार को चौरीचौरा के सोनबरसा स्थित जी. सिंह इंटर कॉलेज में मां की जगह पेपर दे रही सॉल्वर पकड़ी गई। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में सॉल्वर ने बताया कि वह अब तक पांच पेपर दे चुकी है। मां पढ़ाई में कमजोर थीं, इस कारण वह परीक्षा देने आ गई।
विज्ञापन


सचल दल प्रभारी और बेसिक शिक्षाधिकारी रामसागरपति त्रिपाठी का कहना है कि परीक्षा केंद्र को काली सूची में डालने की सिफारिश की गई है। वहीं बीएसए को सोनबरसा के ही विंद्रावती देवी केशव प्रसाद इंटर कॉलेज में कुछ विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र संदिग्ध मिले हैं। इसकी रिपोर्ट बेसिक शिक्षाधिकारी ने भेज दी है। दूसरी तरफ, शनिवार को 10 से ज्यादा नकलची पकड़े गए। इन सबको रस्टिकेट कर दिया गया है।
विज्ञापन


हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान शनिवार को भी सख्ती जारी रही। जिला विद्यालय निरीक्षक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया सुबह से ही स्कूलों के निरीक्षण पर निकले। भटहट ब्लॉक के फुलवरियां स्थित दुर्गावती देवी कन्या इंटर कॉलेज में अव्यवस्था मिली। इस पर केंद्राध्यक्ष को फटकार लगाते हुए उन्हें तत्काल कार्यमुक्त करने का निर्देश दिया। वहीं, पटेल स्मारक इंटर कॉलेज के नए केंद्राध्यक्ष राजेश चौधरी बनाए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने दो नकलची भी पकड़े और उन्हें रस्टिकेट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामूहिक नकल पर शिकंजा, केंद्राध्यक्ष बदले
श्रीराजकली देवी इंटर कॉलेज अराव जगदीश पर शिक्षा विभाग ने शिकंजा कस दिया है। इस कॉलेज में सामूहिक नकल कराए जाने के आरोप हैं। इसी का नतीजा है कि जिला विद्यालय निरीक्षक दफ्तर के लेखाधिकारी शिव कुमार दुबे शनिवार को सुबह ही श्रीराजकली देवी इंटर कॉलेज पहुंच गए। तीन घंटे तक बैठकर हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा कराई और लिखित उत्तर पुस्तिका सील कराके लौटे। इस विद्यालय के केंद्राध्यक्ष पंकज सिंह को हटा दिया गया है। संत कुमार सिंह को नया केंद्राध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed