फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर आयुक्त से नोंकझोंक

अतिक्रमण हटाने गई टीम का विरोध, नगर आयुक्त से नोकझोंक

Tue, 06 Feb 2018 08:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 06 Feb 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर आयुक्त से नोंकझोंक
नगर आयुक्त का घेराव करते लोग। - फोटो : Amar Ujala
राजघाट पुल से नौसड़ तक अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को मंगलवार को सख्त विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों और दुकानदारों की नगर आयुक्त से नोकझोंक भी हुई। विरोध कर रही एक महिला के बेहोश हो जाने पर टीम को अभियान बीच में छोड़कर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


मंगलवार को नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में दोपहर करीब 12 बजे नौसड़ से वाराणसी और लखनऊ दोनों राजमार्गों के किनारे अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हुआ। दुकानदार और स्थानीय लोग इसका विरोध करने लगे। इसी दौरान स्थानीय निवासी व चाय की दुकान चलाने वाली दुर्गावती देवी बेहोश होकर गिर गईं। इसके बाद लोग नाराजगी जताते हुए नगर आयुक्त से बहस करने लगे, जबकि कुछ लोग जाम लगाने के लिए सड़क के बीच में आ गए। वे निगम के खिलाफ नारेबाजी भी करने लगे।
विज्ञापन


नौसड़ चौकी के पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद अतिक्रमण हटाने गई टीम लौट आई। कार्रवाई के दौरान टीम ने करीब आधा दर्जन झुग्गी-झोपड़ियां हटाईं। अभियान में संयुक्त नगर आयुक्त सुमित कुमार, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी, राजवीर, अनिल कुमार सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed