फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बैंक खाते से चार लाख रुपये उड़ाए

बैंक खाते से चार लाख रुपये उड़ाए

Fri, 16 Jun 2017 09:27 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
बैंक खाते से चार लाख रुपये उड़ाए

विज्ञापन
गोरखपुर।
उरुवा क्षेत्र के दुघरा की एक महिला के खाते से चार लाख रुपये की जालसाजी की बात सामने आई है। हैरत की बात यह कि बैंक से दिया गया एटीएम कार्ड एक्टीवेट ही नहीं हुआ और दूसरे किसी एटीएम कार्ड से ठगी हो गई। खाते का विवरण लेने पर मामले की जानकारी हुई। इस आधार पर जालसाजी में किसी बैंककर्मी के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
दुघरा निवासी देवव्रत सिंह की पत्नी ऊषा का खाता उरुवा स्थित यूको बैंक में है। बृहस्पतिवार को ऊषा खाते से ढाई लाख रुपये ट्रांसफर कर रही थीं, जो फेल हो गया। उन्होंने बैंक जाकर कैशियर ने पूछा तो उसने बताया कि उनके खाते में इतनी रकम है ही नहीं। ऊषा ने खाते में चार लाख रुपये होने का दावा किया तो कैशियर ने बताया कि यह रकम पिछले तीन महीने में एटीएम से निकाल ली गई है। पीड़िता के मुताबिक 17 मार्च को उन्होंने एटीएम कार्ड लिया था। उस समय बैंक ने कुछ समस्या बताकर कार्ड बाद में एक्टीवेट होने की बात कही। उन्होंने कई बार बैंक से संपर्क किया लेकिन कार्ड एक्टीवेट नहीं हुआ। इस बीच उनके खाते का दूसरा एटीएम कार्ड किसी और को जारी कर दिया गया। उसी कार्ड से 27 मार्च से 12 जून के बीच रकम निकाल ली गई। उन्होंने शाखा प्रबंधक व उरुवा थानाध्यक्ष को लिखित शिकायत की है। बैंक प्रबंधक आरपी सिंह बताया कि खाताधारक ने शिकायत की है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

........
लोन दिलाने के नाम पर 1.20 लाख हड़पे
सहजनवां। बैंक मैनेजर बनकर लोन दिलाने के नाम पर जालसाज ने तीन लोगों से 1.20 लाख रुपये हड़प लिए। लोन मिलने में देरी होने पर पीड़ितों ने जब कथित मैनेजर की तलाश की तो पता चला कि वह कमरा छोड़ कर कहीं और चला गया। इसके बाद पीड़ित गाहासाड़ा गांव के योगेंद्र नाथ त्रिपाठी, पिपरा के जय गणेश दुबे और श्याम दुलारे यादव ने पुलिस से शिकायत की है। बताया कि सहजनवां के तहसील रोड पर किराए के मकान में रहने वाले जालसाज ने अपने को स्टेट बैंक का शाखा प्रबंधक बताया था। उसने तीनों से 40-40 हजार रुपये लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed