फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पूर्व मंत्री का गनर जेल भेजा गया

पूर्व मंत्री का गनर जेल भेजा गया

Sat, 06 Apr 2019 12:45 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: ajay Kumar Updated Sat, 06 Apr 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री का गनर जेल भेजा गया
गोरखपुर। गगहा इलाके में जहरखुरानी का शिकार होकर लुट जाने की सूचना देने वाले सिपाही दुर्गेश यादव को शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से सिपाही को जेल भेज दिया गया। गायब कारबाइन बरामद नहीं हुई है। कारबाइन की तलाश में एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने दो टीम बनाई है। टीम अयोध्या और लखनऊ गई है। पुलिस के मुताबिक लखनऊ से निकलने के बाद सिपाही अयोध्या में रुका था। रास्ते में लगे एक सीसीटीवी के फुटेज में उसे देखा गया है, लेकिन कारबाइन नहीं दिखी। सिपाही दुर्गेश पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के गनर हैं।
विज्ञापन


बड़हलगंज के खड़ेसरी के बेदौली खुर्द निवासी दुर्गेश यादव बुधवार को गगहा के भलुवास के पास सड़क के किनारे मिले थे। सिपाही ने जहरखुरानी की जानकारी दी थी। हालांकि पुलिस ने जांच शुरू की तो गनर की भूमिका ही संदेह के घेरे में आ गई। चिकित्सकीय जांच में भी नशीला पदार्थ पिलाने या खिलाने की पुष्टि नहीं हुई थी। उसके बाद ही पता चला कि वह कारबाइन कहीं छोड़ आए हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस ने एसएसआई रमेश चंद्र राव की तहरीर पर विश्वास हनन का केस दुर्गेश पर दर्ज किया था। जिला अस्पताल में पुलिस की अभिरक्षा में दुर्गेश का इलाज हो रहा था। शुक्रवार की सुबह ठीक होने पर सिपाही को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed