फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   छात्रों की पुलिस से तीखी झड़प

पुलिस से तीखी झड़प, प्रति कुलपति को छात्रों ने कंधे पर बैठाया

Tue, 07 Aug 2018 02:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 07 Aug 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
छात्रों की पुलिस से तीखी झड़प
फाइल
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कला संकाय में गंदगी और विधि विभाग में विकलांग कोटे की छात्रा की जगह दूसरे का प्रवेश करने का आरोप लगाकर छात्रों ने कुलपति कार्यालय के सामने सोमवार को जमकर हंगामा किया। विधि विभागाध्यक्ष को बुलाने की जिद पर अड़े छात्रों ने समझाने पहुंचे प्रति कुलपति प्रो एसके दीक्षित को कंधे पर बैठा लिया और विधि विभाग ले जाने लगे तो छात्रों को पुलिस ने जबरन रोका। इस दौरान पुलिस और छात्रों में तीखी नोकझाेंक हुई। नाराज छात्र धरने पर बैठ गए। छात्रों ने प्रति कुलपति और मुख्य नियंता को चेताया कि 24 घंटे में मांगे नहीं मानी गई तो उग्र आंदोलन होगा और प्रवेश प्रक्रिया नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर करीब दो बजे मुख्यद्वार से नारेबाजी करते छात्र प्रशासनिक भवन में कुलपति कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। इस दौरान कुलपति मौजूद नहीं थे। हालांकि रविवार को सड़क हादसे के बाद छात्रों के प्रदर्शन के चलते भारी संख्या में पुलिस तैनात थी। सूचना पाकर प्रति कुलपति प्रो एसके दीक्षित और मुख्य नियंता प्रो गोपाल प्रसाद पहुंचे और छात्रों से बात की। लेकिन छात्र उग्र हो गए और प्रति कुलपति को ही कंधे पर उठा लिया। पुलिस ने सख्ती से प्रति कुलपति को छात्रों के कब्जे से मुक्त कराया। इसके बाद छात्र धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


छात्र राजीव यादव का कहना था कि कई बार कला संकाय में गंदगी और पेयजल का मामला उठाया गया। शौचालय इतने गंदे हैं कि दूर तक बदबू आती है। परिसर में लंबी झाड़ियां हैं जिससे मच्छरों का आतंक है। यूनिवर्सिटी प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। विधि विभाग में विकलांग कोटे की छात्रा का प्रवेश न कर सामान्य वर्ग में किसी का प्रवेश लिया गया है। शिवशंकर गोंड ने कहा कि 24 घंटे में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रा का प्रवेश नहीं लिया और सफाई व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो आंदोलन उग्र होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना देने वालों में आमिर खां, राममंगल, सत्यपाल सिंह, सूरज यादव, तन्मय पटेल, अंशुमान पाठक, सोनू यादव, रंजीत सिंह, प्रमोद यादव, गोलू सिंह, रंजीत सिंह, अभिषेक निषाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed